Tuesday, December 20, 2011

आ जाना साँवरिया प्यारे,रहेगी हर पल आने की आस तुम्हारी



आ जाना साँवरिया प्यारे,रहेगी हर पल आने की आस तुम्हारी

ओह कृष्ण ओह मेरे प्यारे,
करुनासिंधु तुम ही पालनहारे
छेडू मैं तो दिल की रागिनिया
सुनाओ तुम भी तान मतवाली
तुम बजाना धुन बंसी की
मैं आऊँगी भागी भागी
ओह मेरे सांवरिया,ओह मेरे रसिया
सुन लो सुन लो अब तो टेर हमारी
अब के आना होरी में,खेलेंगे जम के होरी
होगी याद तुम्हारी रसिया,जल होगा आँखों का मेरा
रंग जाना मोहे अपने रंग में,देखती रह जाए दुनिया सारी
आ जाना साँवरिया प्यारे,रहेगी हर पल आने की आस तुम्हारी

Tuesday, November 1, 2011

मोहन तूं समक्ष मेरे क्यों न आया

 आज मोहन तेरी याद ने बड़ा ही सताया 

कई बार मेरा दिल भर आया

आखीयों ने अश्रु जल बहाया

फिर भी इस दिल को चैन न आया

आज मोहन तेरी याद ने बड़ा ही सताया

हालत मेरी हुई हैं ऐसी

जिधर भी देखु तुझको ढून्दो

तुझी को पौन ,तुझे ही हर बात बताउ

आज मोहन तेरी याद ने बड़ा ही सताया

मोहन तूं समक्ष मेरे क्यों न आया

तुझे मैंने कई बार बुलाया

मगर तू क्यों न आया ?

Monday, October 17, 2011

Bhool Gaye Panghat Pe Oh Natnagar


This was the song for when Yashoda and Radha tease Krishna:

Radha Boli Na Tohse Batiya
Re Radha Na Boli
Radha Boli Na Tohse Batiya
Re Radha Na Boli
Nahi Ghungat Tanik Sarakaye
Nahi Ghungat Tanik Sarakaye
Nahi Ghungat Tanik Sarakaye
Nahi Ghungat Tanik Sarakaye
Re Radha Na Boli
Radha Boli Na Tohse Batiya
Re Radha Na Boli

Radha Ke Naino Ka Jhukna, Lajana
Kaise Niharoge Batalao Kanha
Radha Ke Naino Ka Jhukna, Lajana
Kaise Niharoge Batalao Kanha
Kahe Manva Adhir Hua Jaye
Kahe Manva Adhir Hua Jaye
Kahe Manva Adhir Hua Jaye
Kahe Manva Adhir Hua Jaye

Bhool Gaye Panghat Pe Oh Natnagar
Phodi Thi Kaisi Radha Ki Ghagar
Bhool Gaye Panghat Pe Oh Natnagar
Phodi Thi Kaisi Radha Ki Ghagar
Ab Behethe Raho Pachataye
Ab Behethe Raho Pachataye
Ab Behethe Raho Pachataye
Ab Behethe Raho Pachataye
Re Radha Na Boli
Radha Boli Na Tohse Batiya
Re Radha Na Boli

Sare Sakhiya Hai Hairan Kishan Ne


This was actually Kritika's opening song,
Chedi Aisi Taan
Chedi Aisi Taan Kishan Ne
Chedi Aisi Taan
Ek Radha Ke Sival
Koi Sun Nahi Paye
Sare Sakhiya Hai Hairan Kishan Ne
Chedi Aisi Taan
Chedi Aisi Taan
Barsane Ki Alhad Chori
Hue Krishn Mukh Chandra Chakori
Band Ke Ghoongaru Cham Cham Nache
Ude Hawa Sang Chunar Kori
Sara Jag Besura Ke
Nache Khud Ko Bhulake
Radha Rani Ke Tan Man Pran Kishan Ne
Chedi Aisi Taan
Chedi Aisi Taan 

Sunday, October 16, 2011

इसी दुविधा में हूँ श्याम


क्या लिखू क्या न लिखू
कैसे लिखू क्यों लिखू
इसी दुविधा में हूँ श्याम
तुम तो जानते ही हो न
मेरे हिये की हर बात
फिर क्यों लिखू
क्यों कहू कुछ भी तुम्हे
तुम्हे सबकुछ तो मालूम हैं
क्या छिपा हैं तुमसे
जो तुम्हे कुछ बताने का साहस करू
फिर भी नजाने क्यों
मेरे लबो पे आ जाती एक ही बात हैं
साँवरिया आ जाओ,अब न तड़पाओ
कहती तो हूँ यह पर तुम जानते हो
इस तड़पन के लिए भी कितना तडपती हूँ
नही चाहती मैं इस तड़पन से मुख मोड़ना
तेरी याद में जो मजा हैं
नही चाहती में वो छोड़ना
शायद इसीलिए तू
मेरी नजरो के सामने होकर भी मोहे तड़पाता हैं
सामने होकर भी नजरो को वो नजाकत न देता हैं
तू सामने हैं पर तेरे दीदार को तरसते हैं
क्या कहें अब इस तड़पन की बात
आनन्द की कोई सीमा नही तेरे प्रेम में मेरे घनश्याम
और मैं कुछ न जानने समझने वाली अनजान
कैसे पाऊ तेरा दीदार ,
तुम तो प्रेम समुन्द्र हो
मैं इक सूखा हुआ कतरा
कैसे गुण गाऊ तेरे घनश्याम
क्या लिखू क्या न लिखू
इसी दुविधा में हु श्याम

आप ही मेरे सबकुछ हैं,हरि! आपके कारण बल पाँऊ


आप ही मेरे सबकुछ हैं,हरि! आपके कारण बल पाँऊ 
मैं आपकी दासी बनी रहूँ, मैं आपके रूप से चल जाऊं
करुणा और दया की मूर्त हो,प्रेम प्यार की सूरत हो,
मैं आपके रूप में बलिहारी, मैं आपके पथ पर चल पाँऊ 
मुझे आपका काज ही करना हैं,मुझे नेक राह पर चलना हैं 
मैं आपके दर पर पड़ी रहूँ, मैं आपका गुण और बल गाऊं
'हरि'!आप ही मेरे प्रियतम हो, मैं गीत तो आप ही सरगम हो 
जीते मरते मैं आपकी हूँ,''कृष्णा आकषिणी गौरी  आपमें मिल जाऊं
कृष्णा आकषिणी गौरी
orkut tagged comments blue roseorkut

मेरी हर इक साँस लेती, तेरा ही हरि नाम हैं


मेरे प्राणों का सहारा मेरी ही वे आन हैं 
मेरी हर इक साँस लेती, तेरा ही हरि नाम हैं 
कुछ नही हू मुरारी, तेरी ही बस शान हू 
जानो दिल का दर्द मेरा, करुना कर तू जान ले
अब तो चरणों में ही ले लो, इतना ही अब मान ले 
'कृष्णा आकषिणी गौरी  ' की यह दिल की पीड़ा, को हरि पहचान ले 
ऐ जाने तमन्ना  मेरे मनमोहन ऐसे न मुझको तडफाओ
में प्यासी हु तेरे दरसन की अब तो मोहे दरस दिखाओ
orkut tagged comments dividersorkut

orkut tagged comments dividersorkuthttp://i219.photobucket.com/albums/cc181/dearkrishna/th14tygyt.gif